हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से कौशाम्बी जा रही एक बस के चालक से सवारियों की किसी बात को लेकर चालक से कहासुनी हो गई जिसके बाद बस के चालक ने बस को पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास रोक दिया और यात्रियों को बाहर कर दिया। इसके बाद यात्रियों तथा चालक में कहासुनी भी हुई। इस पर यात्रियों ने असंतोष जाहिर किया। कुछ देर बाद यात्री अन्य सवारियों के माध्यम से अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गए।
मामला शुक्रवार का है जब कौशांबी डिपो की एक बस हापुड़ से कौशांबी जा रही थी। यात्रियों का कहना है कि बस के चालक ने पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर बस को रोक दिया और उन्हें बाहर कर दिया जिसके बाद काफी देर तक कहासुनी होती रही और सवारियां अन्य बसों के माध्यम से रवाना हो गई।
बनवाये अपनी बिज़नेस वेबसाइट अब केवल 1499/- में ऑफर केवल 5 दिन के लिए मान्य


























