हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद के पत्रकार की हत्या व प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के विरोध में शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।
सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख, पुरुषोत्तम वर्मा,संजय गहलौत, वाहिद चौधरी आदि, चौ.चरण सिंह की प्रतिमा पर एकत्र हुए और प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
उन्होंने उपजिला मैजिस्टे्रट हापुड़ को एक ज्ञापन दिया जिसमें सपा ने मांग की है कि पत्रकार विक्रम जोशी को शहीद का दर्जा दिया जाए और प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा हेतु कानून बनाया जाए। प्रदेश सरकार को भंग कर मध्यावर्धि चुनाव कराए जाएं।
बच्चो की सेहत का रखें ख्याल, खिलाए पोष्टिक आहार || KRML MP आटा || FREE Home Delievery के लिए अभी कॉल करें- Rahul Arora: 9756255281

नील गगन लाए हैं कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल

























