👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक के गांव करीमपुर निवासी महिला को काफी तेज प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद 108 एंबुलेंस को मामले की जानकारी मिली. जैसे ही एंबुलेंस जच्चा को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई तो रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने के चलते ईएमटी अजय कुमार और आशा पूजा ने सूझबूझ के साथ महिला का प्रसव कराया जिसके बाद लक्ष्मी पत्नी लालाराम ने एक पुत्र को जन्म दिया. जच्चा-बच्चा पूरी तरह सुरक्षित हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस कर्मियों के कार्य की प्रशंसा की.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509






























