
सुलह अधिकारी की नियुक्ति हेतु आवेदन करें
हापुड,सूवि(ehapurnews.com):सरकारी गजट, उत्तर प्रदेश सरकार, समाज कल्याण अनुभाग-2 के पत्र दिनांक 24 फरवरी, 2014 द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के अन्तर्गत जनपद हापुड़ की प्रत्येक तहसील हेतु एक सुलह अधिकारी की नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित है, आवेदन हेतु निम्न शर्तें अनिवार्य हैं :-
(1) आवेदनकर्ता किसी ऐसे संगठन से जुड़ा हो जो वरिष्ठ नागरिकों तथा/ कमजोर वर्गों के कल्याण हेतु या शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन, महिला समाज कल्याण, ग्रामीण विकास या संबंधित क्षेत्रों में निष्कलंक सेवा अभिलेख सहित कम से कम दो वर्ष से कार्य कर रहा हो।
(2) वह संगठन का वरिष्ठ पदाधिकारी हो और
(3) उसे विधि की अच्छी जानकारी हो।
उपरोक्त के क्रम में इच्छुक आवेदनकर्ता प्रेस विज्ञप्ति जारी होने की दिनांक से 1 सप्ताह के अन्दर अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, हापुड़ कक्ष संख्या 26, विकास भवन में उपलब्ध करा सकते है।























