
कृषि यन्त्र पर अनुदान के लिए 10 अगस्त तक करे आवेदन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):यह खबर किसानो के लिए खुशखबरी लेकर आई है। कृषि विभाग की बेवसाईट https://agriculture.up.gov.in पर जनपद हापुड़ में विकास खण्ड स्तर पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेट ऑफ कॉप रेज्डियू योजना 2026-27 अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्यों के सापेक्ष समस्त कृषि यन्त्रों को अनुदान पर क्रय करने हेतु ऑनलाईन बुंकिग दिनांक 16.07.2026 को दोपहर 12.00 बजे से दिनांक 10.08.2026 रात्रि 12.00 बजे तक की जा रही हैं। जनपद हापुड़ के जो कृषक भाई कृषि यन्त्र अनुदान पर लेना चाहते है। वह सभी इच्छुक कृषक भाई दिनांक 16.07.2026 को दोपहर 12.00 बजे से दिनांक 10.08.2026 रात्रि 12.00 बजे तक कृषि विभाग की बेवसाइट https://agriculture.up.gov.in पर किसान कॉनर्र के अन्तर्गत “यन्त्र बुकिंग प्रारंभ” पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन करने का कष्ट करें।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854






















