
छात्र बजीफे के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा (केवल कक्षा 9 –10 व कक्षा 11–12) में अध्ययनरत छात्रों हेतु छात्रवृत्ति के आवेदन की समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है उन्होंने बताया कि जनपद हापुड़ के समस्त संस्थाओं में (कक्षा 9 –10 व कक्षा 11–12) में अध्यनरत छात्रों हेतु छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई है। अतः जनपद के समस्त संस्थाओं एवं अध्यनरत छात्रों को सूचित किया जाता है कि वह अपना-अपना छात्रवृत्ति फॉर्म निर्धारित अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 को ध्यान में रखकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने का कष्ट करें।
चांदनी कलेक्शन लेडीज के लिए लाया है प्रीमियम आर्टिकल्स, 350 रुपए से कुर्तियां शुरू: 9997620077





























