सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन करें
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा पिछडे वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओ द्वारा ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिये जाने की योजना संचालित है तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पात्र प्रशिक्षणार्थियों को ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु धनराशि रूपये पन्द्रह हजार तथा सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु धनराशि रूपये तीन हजार पाँच सौ तक शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में संस्था को दिये जाने का प्राविधान है। ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवक / युवतियां जो निग्न अर्हता रखते है तथा ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण करना चाहते है, वह अपना आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईट https://www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर आनलाईन आवेदन दिनांक 05.08.2024 तक किया जाना सुनिश्चित करें तथा आवेदन पत्र की हार्डकापी मय संलग्नकों सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कमरा नम्बर 14. विकास भवन दिल्ली रोड
हापुड़ में दिनांक 05.08.2024 के सायं 05:00 बजे तक जमा किया जाना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण हेतु अर्हता निम्न प्रकार है:1. इस प्रशिक्षण के अर्न्तगत प्रदेश के पिछडे वर्ग के शिक्षित बेरोजगार शिक्षित युवक/युवतियों को
सी०सी०सी० का कम्प्यूटर प्रशिक्षण अनुमन्य होगा। शहरी/ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय रूपये 1,00,000 (रूपये एक लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए। (तहसील द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र संलग्न करें।)2. कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये (10+2) इण्टर मीडिएट न्यूनतम शैक्षित अर्हता आवश्यक है।3. प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 4. प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी संस्था सें छात्रवृत्ति न ले रहा हो।5. ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि क्रमशः 01 वर्ष तथा 03 माह की होगी।6. युवक/युवतियों को पिछड़ी जाति का होना अनिवार्य है (तहसील द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करें।)
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























