👁 0 views Views
20 जनवरी तक बढ़ी पुलिस में आरक्षी भर्ती के आवेदन की तिथि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उप्र पुलिस में आरक्षी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कहा गया है कि आरक्षी की सीधी भर्ती के लिए पहले निर्धारित की गई आवेदन व शुल्क समायोजन तथा त्रुटियों में संशोधन की तिथि को 16 जनवरी से बढ़ाकर 20 जनवरी कर दिया गया है। बोर्ड ने अपील की है
कि जो अभ्यर्थी डिजिलाकर में अपने दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाए हैं व शुल्क का समायोजन नहीं कर पाए हैं वे 20 जनवरी तक इसे पूरा कर लें। इस बारे में बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विस्तृत निर्देश जारी कर दिया गया है।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540






























