हापुड़,सीमन/सूवि (ehapurnews.com): जिलाधिकारी अनुज सिंह के आदेशों के क्रम में विकास भवन के सभागार में 01 से 30 सितंबर 2021 तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह को सफल बनायें जाने के उद्देश्य से बैठक की गई। मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह ने कहा कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 01 से 30 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह को सफल बनाने के लिए शासन द्वारा दिए गये निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित सभी 15 विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने सख्त निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें तथा 01 सितंबर को अपने-अपने विकास खंडों में जनप्रतिनिधियों को बुलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह को सफल बनाने के लिए संबंधित सभी विभागों को यह निर्देश दिए कि पोषण माह के 04 सप्ताह की समय सारणी को अमल में लाया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बाल विकास विभाग, आयुष विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग, आवास एवं शहरी विभाग, युवा कल्याण विभाग तथा कौशल विकास मिशन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि पोषण माह के प्रथम सप्ताह में वृक्षारोपण का कार्यक्रम तथा द्वितीय सप्ताह में योगा से संबंधित सलाह और जनसंपर्क अभियान पूर्ण किया जाना है। इसी प्रकार तृतीय सप्ताह में पोषण गोसिया देवनार कार्यक्रम जनसुनवाई इत्यादि की टीम के आधार पर विभिन्न विभागों द्वारा काम करना है और चतुर्थ सप्ताह में सैम तथा मैम बच्चों का चयन कर उनका चिकित्सीय प्रबंधन किया जाना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इसके लिए एक वेबसाइट भारत सरकार ने पोषण अभियान लॉन्च की है जिस पर प्रत्येक विभाग द्वारा अपने पासवर्ड के आधार पर गतिविधियों को प्रतिदिन फीड किया जाएगा। इन गतिविधियों की फीडिंग के आधार पर ही राज्य में जनपद की रैंक निर्धारित की जाएगी।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डिप्टी सीएमओ, सीडीपीओ तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509



























