हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड जनपद के पूर्व सैनिको द्वारा हापुड़ जनपद वासियों से अपील / अनुरोध है कि अग्निपथ योजना के सम्बन्ध में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फैलायी जा रही अफवाहो के कारण व उनके बहकावे में आकर कुछ भ्रमित युवाओ द्वारा राष्ट्रीय सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाये जाने की घटनाए हो रही है। उनको को देखते हुऐ।
हम समस्त पूर्व सैनिक हापुड़, जनपद वासियो विशेष कर युवाओ से अपील करते है कि किसी के उकसावे में आकर ऐसा कोई कार्य न करें जिससे राष्ट्र की सम्पत्तियों का नुकसान हो व आपका भविष्य बर्बाद हो. राष्ट्र की सम्पत्ति आपकी सम्पत्ति है इसकी रक्षा करना हमारा दायित्व है।
ले०कर्नल (अ0प्रा0) विवेक सिंह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी एवं जिला संयोजक (पूर्व सैनिक समन्वय समिति) वारंट आफिसर मनबीर सिंह, ए0ई0डी०सी० के प्रदेश अध्यक्ष हवलदार के०पी० सिंह, पूर्व सैनिक संघ जिलाध्यक्ष केप्टन राजेश चौधरी, हवलदार शाहिद, सूबेदार एस०पी० सिंह, केप्टन गोपीचन्द, हवलदार मंगत सिह सूबेदार रतनपाल सिंह, सिपाही आदिल आदि । जय हिन्द । यह जानकारी (विवेक सिंह) ले० कर्नल ( अं० प्रा० ) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के द्वारा दी गई है।





























