हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडेन गैस ने अपने उपभोक्ताओं से गैस पाइप बदलवाने की अपील की है जिनका पाइप पांच साल पुराना हो चुका है। सिंभावली में स्थित इंडियन गैस एजेंसी के संचालक का कहना है कि एक सुरक्षा होज पाइप की आयु लगभग 5 वर्ष होती है। ऐसे में इसे देखते हुए बड़े स्तर पर सुरक्षा होज रिप्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वह घर-घर जाकर ग्राहकों को हौज पाइप की सुरक्षा के बारे में जानकारी दें। यह पाइप 190 रुपए में गैस एजेंसी या होम डिलीवरी करने वाले कर्मचारी से खरीदा जा सकता है। उपभोक्ताओं को बस पाइप की कीमत ही देनी होगी। किसी तरह का सर्विस चार्ज नहीं देना होगा। बताया जा रहा है कि यदि गैस सिलेंडर से जुड़ा हादसा होता है तो दस लाख रुपए तक का मुआवजा मिलता है। यह रकम हादसे के अनुसार घटती और बढ़ती है। यदि पाइप पांच वर्ष पुराना हो चुका है तो उसे बदलने अन्यथा कंपनी से किसी प्रकार का क्लेम नहीं मिलेगा। साथ ही बता दें कि क्लेम एजेंसी के पाइप पर ही मिलेगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























