हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले में पहुंच रहे श्रद्धालुओं से लगातार अपील की जा रही है कि वह पक्के घाटों पर ही वह स्नान करें। साथ ही गहरे पानी में ना जाएं और बैरिकेडिंग के अंदर रहकर ही गंगा स्नान करें। इसके लिए पुलिस प्रशासन दिन-रात मुस्तैदी के साथ लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके बाद भी यदि कोई श्रद्धालु गहरे पानी में पहुंच जाता है तो उसे रेस्क्यू करने के लिए कई टीमें लगी हुई हैं जो अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गढ़ में करीब 40 गोताखोर और वॉलिंटियर तैनात हैं। वहीं लगातार घोषणा की जा रही है कि पक्के घाटों पर स्नान करें और गहरे पानी में ना जाएं। गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है।




























