👁 0 views Views
ध्वस्त सड़क से अनुज विहार वासी परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनसुविधों के अभाव में नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे नागरिकों ने गुरुवार को कलैक्ट्रेट पहुंच कर ध्वस्त सड़क मार्ग के निर्माण की मांग की। हापुड़ की गढ़ रोड पर मौहल्ला अनुज विहार स्थित है।
हापुड़ की कालोनी अनुज विहार के किरनपाल, सोनम, राकेश, मधु, सुमन व प्रियंका आदि गुरुवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे और अनुज विहार में सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि जर्जर सड़क के कारण महिलाओं व बच्चों तथा वृद्धों का आवागमन मुश्किल हो गया है। कोई जन प्रतिनिधि भी उनकी समस्या के हल को आगे नहीं आ रहा है। उन्होंने जल्दी ही सड़क निर्माण की मांग की है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























