हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमेड़ा में असामाजिक तत्वों ने महबूब के बिटोरों में आग लगा दी जिसके कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाइप के सहारे आग पर पानी डालकर उसे बुझाया। बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने यह आग लगाई है। महबूब की पुत्री ने बताया कि वह सभी गए हुए थे जब वह वापस घर लौटे तो देखा कि बिटोरों से धुआं निकल रहा है। जैसे ही वह पास आए तो पता चला कि किसी ने बटोरे में आग लगा दी। इस दौरान उन्होंने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक हजारों रुपए का नुकसान हो गया। बता दें कि महबूब मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है जिसके बिटोरों में लगी आग से वह बेहद परेशान है। उसने शरारती तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:

























