हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हाल ही में रिश्वत लेते हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के एक कर्मचारी की वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रही। अब एक और वीडियो ने एचपीडीए के भ्रष्टाचार का खुलासा कर दिया है जिसमें वहीं कर्मचारी पैसे लेते नजर आ रहा है। चलिए पहले दिखाते हैं आपको नई वीडिया:
वीडियो में नजर आने वाला यह कर्मचारी कैलाश चंद है जो कि बाबूगढ़ छावनी का निवासी है। कैलाश वैसे तो बड़ी सादगी से अपना जीवन चलाते हैं और साईकिल से दफ्तर आता-जाते हैं लेकिन जाते समय इनका वजन नोटो की गड्डी से थोड़ा भारी हो जाता है। हाली में ही आई एक वीडियो ने इन आरोपों को बल दिया है। देखें हाल ही में वायरल हुई वीडियो:
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश एचपीडीए में अमीन हैं जो कि अन्नदाता से कागजों को वैरिफाई करने के नाम पर मोटी रिश्वत एंठता हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एचपीडीए उपाध्यक्ष ने मामले की जांच ओएसडी को सौंपी हैं। किसानों ने कई बार कैलाश से इसका विरोध किया लेकिन कैलाश हजारों रुपए की मांग किसानों के सामने रखता। शहर के वरिष्ठ नागरिक का कहना है कि अगर कर्मचारियों पर शिकंजा नहीं कसा गया तो भाजपा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























