👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद में स्टंटबाजी लगातार जारी है और युवा सस्ती लोकप्रियता के चलते अपनी जान को जोखिम में डालने से नहीं कतरा रहे। सफेद रंग की एक सजी कार के पीछे और आगे चलने वाली गाड़ी में सवार युवा स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। सफेद रंग की कार के पीछे चल रहे स्कॉर्पियो गाड़ी की खिड़की पर दो युवक लटके हुए नजर आ रहे हैं जो कि अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंट बाजी कर रहे हैं। वहीं सफेद रंग की कार के आगे चल रही गाड़ी की खिड़की में से निकलकर एक और युवा स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। स्टंटबाजों की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिससे किसी की जान भी जा सकती है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483






























