हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की साफ-सफाई का जिम्मा नगर पालिका परिषद हापुड़ के कंधों पर है लेकिन नगरपालिका के खस्ताहाल वाहन ही अन्य वाहनों का सहारा लेकर सड़क पर चल रहे हैं. वाहनों की समय पर मरम्मत न होने से एक और वाहन ब्रेकडाउन हो गया जिसे जेसीबी मशीन की मदद से खींचा गया. बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हापुड़ नगर पालिका परिषद की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी अचानक खराब हो गई जिसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से खराब गाड़ी को खींचा गया जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. लोगों का कहना है कि नगर पालिका वाहनों के रखरखाव में लापरवाही बरत रही है.
हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…
Read more
























