
हापुड़ में हुई एक और चोरी आई सामने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौंसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों के आतंक से लोग परेशान हैं। हापुड़ के मोहल्ला अपना घर कॉलोनी निवासी अशोक कुमार आहूजा ने बताया कि बीती रात करीब 11:00 बजे वह अपने परिजनों के साथ जब नए घर पहुंचे तो देखा कि मकान के दोनों कमरों के दरवाजे बुरी तरह टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर मकान के भीतर रखे दो लैपटॉप, डिजिटल कैमरा, सोने की अंगूठी, इयरबड्स आदि सामान चुराकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
अशोक कुमार आहुजा ने बताया कि उन्होंने अपना घर कॉलोनी में बापूधाम गैस एजेंसी के पास नया मकान बनाया है। 11 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे वह अपने परिवार के साथ पुराने घर चले गए थे। नए मकान का उन्होंने सही प्रकार से ताला लगाया था। जब 13 जनवरी की रात करीब 11:00 बजे वापस लौटे तो देख कि मकान का सारा सामान बिखरा हुआ है। चोरों ने घर में रखा कीमती सामान चुरा लिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही है।
JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR




























