👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हाल ही में गढ़ गंगा में ब्रजघाट किनारे एक बारहसिंगा लोगों को गंगा में अठखेलियां करता हुआ नजर आया था जिसकी एक फोटो भी वायरल हुई थी। अब उसी बारहसिंगा की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई है। यह तस्वीर प्रकृति की सुंदरता को बया कर रही है। दरअसल कुछ दिन पहले एक बारहसिंगा जंगल से निकलकर जनपद की तीर्थनगर में स्थित गंगा में आ गया जिस पर कुत्तों ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बारहसिंगा को बचाया जिसके बाद बारहसिंगा काफी देर तक गंगा में अठखेलियां करता रहा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099






























