👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस और एक बदमाश के मध्य गुरुवार की तड़के चली गोली में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस व खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश की पहचान नसीमुद्दीन के रुप में की गई है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस गुरुवार को चैकिंग कर रही थी कि एक बदमाश पुलिस के देखते ही फायर करते हुए भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई की और बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश नसीमुद्दीन है और आरोपी पर दर्जनों मुकद्दमे दर्ज है। पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।


























