हापुड़ में एक और अवैध कुट्टीघर पकड़ा गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर के मौहल्ला गद्दा पाड़ा के बाद अब पुलिस ने मदरसा सादात के एक मकान में संचालित अवैध बूचड़खाना पकड़ा है। पुलिस को देखते ही पशु कटान में लिप्त मीट के धंधेबाज मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ठिकाने से मवेशीवध में प्रयुक्त औजार व मीट तथा अवशेष बरामद किए है।
पुलिस ने एक सूचना पर मौहल्ला कोटला सादात में ताहिर के घर पर छापा मारा तो आरोपी पुलिस को देखते ही छत के रास्ते कूद कर फरार हो गए। पुलिस ने ताहिर, आदिल, हाजी शहीद, मोहसीन व आरिफ के विरुद्ध अवैध रुप से पशुवध करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। बताते है कि उक्त ठिकाने पर पैठ आदि से भैंस व कटड़े आदि मवेशी लाए जाते है और उनका वध कर मीट बेचा जाता है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483



























