👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में लगातार अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश हो रहा है. इसी क्रम में शनिवार को धौलाना पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 12 अवैध तमंचे, छह अधबने तमंचे, 10 जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी हथियार बनाकर ऑन डिमांड सप्लाई करते थे जो अवैध तमंचे को तीन से चार हजार रुपए में बेचते थे.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम थाना धौलाना के गांव शेखपुर खिचड़ा निवासी खालिद, ग्राम पिपलैड़ा निवासी फुरकान तथा बझेड़ा कला निवासी महमूद है. खालिद पर चार मामले दर्ज हैं. पुलिस अवैध हथियार खरीदने वालों की जांच कर रही है.



























