👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के गांव गोंदी की एक बेटी भी दहेज लालचियों की शिकार हो गई। बेटी ने मायके आकर शरण ली है और पुलिस में लालचियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गोंदी की एक बेटी की शादी किठौर के आसिफ से हुई थी। आरोप है कि दहेज को लेकर विवाहिता के ससुरालिए बहू के साथ रोजाना मारपीट करते थे और एक दिन उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों को पुलिस रिपोर्ट में नामजद किया है। आरोपी फरार है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606































