
चिकित्सा के क्षेत्र में हापुड विधायक की एक और सराहनीय पहल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):चिकित्सा के क्षेत्र में विधायक एक और जहां सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे है तो दूसरी और निर्धन व असहाय मरीजों की मदद करने मे भी पीछे नही है और वह मुख्यमंत्री कोष से लोगो को बिना किसी भेदभाव के मदद दिला रहे है।
विधानसभा क्षेत्र हापुड़ के श्रीमती राजबाला को विधायक विजयपाल आढती के पत्र पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता रू100000 की स्वीकृति शासनादेश सं.एफ-417/ मु.म.का-लेखा-2(वि.को.) / 2026 दिनांक25/09/2026 द्वारा ई-पेमेंट संख्या-/ XUTR/RBISH00894781989 दिनांक 25/09/2026 के माध्यम से अस्पताल अधीक्षक Valentis Cancer Care Hosp अस्पताल को भेज दी गयी है, जिसकी संदर्भ संख्या 14120426000090 है।
विधायक ने कहा है कि वह हर सम्भव मदद के लिए तैयार है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















