👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम लगातार लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर शिकंजा कस रही है. इसी क्रम में जिलाधिकारी ने शनिवार को कार्यालय में अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है. जिलाधिकारी ने एलटी हरपाल सिंह, एचईओ शैलेंद्र सिंह, पीपीसी हापुड़ के वॉर्डबॉय गौरव और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलकपुर के स्वीपर अनिल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंभावली की एएनएम सुधा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झड़ीना के फार्मासिस्ट नवीन का एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























