मोनाड के मालिकाना हक हस्तांतरण में हुआ बेनामी रकम का इस्तेमाल












मोनाड के मालिकाना हक हस्तांतरण में हुआ बेनामी रकम का इस्तेमाल

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी की फर्जी अंक तालिका व डिग्री प्रकरण की पुलिस व एसटीएफ की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ही नई परतें खुल रही है, जो मोनाड विश्वविद्यालय के मौजूदा व पूर्व प्रबंध तंत्र के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है। नई परत यह तथ्य सामने आया है कि मोनाड विश्वविद्यालय के मालिकाना हक के हस्तांतरण के वक्त एक बड़ी बेनामी रकम का लेन-देन हुआ है, बाद में जिसका निवेश रीयल एस्टेट, प्रोपर्टी तथा अन्य शैक्षाणिक संस्थानों व कई प्रौजेक्ट में निवेश किया गया है। अब इस जांच में प्रवर्तन निदेशालय के आ कूदने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

इलाके के छात्रों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुछ लोगों ने मिलकर मोनाड विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष-2010 में की थी, पता नहीं किस कारण से मोनाड शुरू से ही विवाद में रही और वर्ष-2014 में छात्रवृत्ति घोटाले के रूप में सामने आया। उत्तराखंड के भीमताल थोन में 26-09-2019 को करीब 21 लाख रुपए की छात्रवृति हड़पने के आरोप में सामने आया और तत्कालीन प्रबंधतंत्र के तीन लोग, एक मैनेजर तथा रिटायर्ड बैंक अफसर को जेल जाना पड़ा। प्रबंध तंत्र घोटाले का पैसा जमा करके जमानत पर बाहर आया। अन्य प्रान्तों में हुए फर्जी डिग्री घोटाले में भी हापुड़ का नाम मीडिया जगत में गूंज चुका है।

शिक्षा जगत में मोनाड विश्वविद्यालय को लेकर होने वाली चर्चाओं से खफा प्रबंध तंत्र ने स्वयं को अलग कर लिया और फर्जी डिग्री फर्जी अंक तालिका के आरोप में जेल गए मुख्य आरोपी विजेन्द्र सिंह ने खरीद लिया। मोनाड विश्वविद्यालय के मालिकाना हक के हस्तांतरण में अरबों रुपए का लेने-देन हुआ है, जिसका बहुत बड़ा हिस्सा बेनामी रकम (कालाधन) है।

एसटीएफ व पुलिस सभी पहलुओं को जांच में शामिल कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय व आयकर विभाग इस प्रकरण में जांच शुरू करता है, तो पूर्व व वर्तमान प्रबंध तंत्र के लिए एक नई मुसीबत होगी और यह आर्थिक अपराध साबित होगा।

JMS में Admission के लिए संपर्क करें: 7302252600











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!