हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया जिसमें मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पार्टिसिपेट किया था जिसमें सभी टीमों के कप्तानों को मेडिकल कॉलेज द्वारा मोमेंटो भेंट किया गया और सभी को सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयुर्वेद दिवस के मौके पर 1 जनवरी से 10 जनवरी तक कई प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिनमें फिजिकल प्रतियोगिता में कल्चर एक्टिविटी कॉलेज में की गई थी। साथ ही साथ प्रधानमंत्री की जो विकसित भारत 2047 योजना है उसके लिए भी विद्यालय में कल्चर एक्टिविटी के साथ-साथ पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई। इसके साथ ही 2047 में बच्चे भारत को किस तरह से देखना चाहते हैं इसके लिए भी एक प्रतियोगिता कराई गई। इन प्रतियोगिताओं में जो बच्चे फर्स्ट, सेकंड व थर्ड रैंक पर रहे उन सभी को सम्मानित किया गया। विद्यालय में क्रिकेट, खो-खो सहित अन्य गेम भी कराए गए थे। जो बच्चे इन प्रतियोगिताओं में विजयी हुए हैं उनको आगे की प्रतियोगिताओं में भेजा जाएगा। साथ ही जीएस मेडिकल कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जीएस मेडिकल कॉलेज बहुत जल्द कैंसर रोगियों को सुविधा देने के लिए एक यूनिट तैयार कर रहा है जिसको मार्च तक शुरू कर दिया जाएगा। क्योंकि कैंसर जैसी घातक बीमारी से जहां लोग काफी संख्या में जूझ रहे हैं और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली शहर के लिए जाना पड़ता है तो इसी को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज कैंसर रोगियों के लिए एक यूनिट शुरू करने जा रहा है जिसमें कैंसर रोगी जिन पर प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड है उनका भी इलाज यहां पर निशुल्क हो सकेंगे साथ ही गरीब लोगों को कम खर्चे में इलाज देने की योजना भी बनाई जा रही है।




























