
वार्षिक फास्टैग हुआ महंगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने फास्टैग वार्षिक पास योजना की फीस में 75 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इस पास की कीमत अब 3,075 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि अभी तक इसकी फीस 3,000 रुपये थी।
नई दर 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगी। प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियमों के तहत इस वार्षिक पास की फीस में हर वर्ष संशोधन किया जा सकता है और इसी प्रक्रिया के अनुसार इस बार मामूली बढ़ोतरी की गई है। फास्टैग वार्षिक पास देश के लगभग 1,150 टोल नाकों पर मान्य है। इस सुविधा के अंतर्गत निजी वाहन मालिक एकमुश्त राशि जमा कर एक वर्ष की अवधि या 200 बार टोल पार करने तक बिना बार-बार फास्टैग रिजार्च किए टोल का भुगतान कर सकते हैं। यह पास केवल गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए उपलब्ध है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






























