👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिम्भावली क्षेत्र में स्थित आर एस के इण्टर कॉलेज सिंभावली हापुड़ में प्रथम वार्षिकोत्सव नवांकुर 2022 महोत्सव मनाया गया जहां क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई। कार्यक्रम में छात्राओं को सीओ ने प्रोत्साहित किया। इस दौरान डांस सिंगिंग व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजीव कुमार गोहित, शिक्षक, अभिभावक तथा छात्र उपस्थित रहे।
























