हापुड़ के अनिल वाजपेयी को मिला सम्मान












हापुड़ के अनिल वाजपेयी को मिला सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जायंट्स ग्रुप ऑफ बहजोई फेडरेशन 5 द्वारा आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में हापुड़ के प्रख्यात कवि, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. अनिल बाजपेई को बहजोई में उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान, सामाजिक सरोकारों एवं मानवीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन श्री एस. पी. चतुर्वेदी, फेडरेशन अध्यक्ष श्रीमती पूनम रावल एवं फेडरेशन अध्यक्ष श्री उमेश अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्यजनों ने डॉ. बाजपेई के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे अपनी कविताओं, लेखन और प्रेरक विचारों के माध्यम से समाज में सद्भाव, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर रहे हैं।
डॉ. अनिल बाजपेई का नाम आज न केवल हापुड़ जिले, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के साहित्यिक परिदृश्य में सम्मान के साथ लिया जाता है। उनकी रचनाएँ मानवीय संवेदनाओं, ओज, प्रेम और संस्कृति की समृद्ध धारा को प्रस्तुत करती हैं। वे अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365







  • Related Posts

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    🔊 Listen to this शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर : जिले की दोनों सिंभावली एवं ब्रजनाथपुर चीनी मिलों ने मंगलवार को सात करोड़…

    Read more

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    🔊 Listen to this चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गढ़ से स्याना मार्ग रेलवे लाइन की मरम्मत के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    हाइवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

    हाइवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

    कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने की अपील

    कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने की अपील
    error: Content is protected !!