हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले शुक्रवार को किसानों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और गंभीर आरोप लगाए। पटना मुरादपुर बिजलीघर पर धरना दे रहे किसानों ने कहा कि किसान बेहद परेशान हैं लेकिन अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। इस दौरान कई घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। किसानों के धरने को देखते हुए घबराए बिजली कर्मी व अधिकारी बिजली घर छोड़कर ही चले गए। धरने पर बैठे युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मियों पर आरोप लगाया कि अधिकारियों को रिश्वत से ही मतलब है जो किसानों को जमीन बेचने अपनी माता और बहनों के जेवर बेचने को मजबूर कर रहे हैं।
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान नेताओं ने बिजली कर्मियों को चेतावनी दी कि वह रिश्वत वसूली बंद कर दें। गुस्साए किसानों ने मौके पर पहुंचते ही बिजली घर पर ताला जड़ दिया। इस दौरान जाकिर, मोनू, मोहसिन अंसारी, धर्मवीर त्यागी, मनवीर सिंह, बिलाल मोहम्मद आदि किसान उपस्थित रहे।





























