हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जाति प्रमाण पत्र न बनने से नाराज कोरी समाज ने अब आंदोलन को गति दे दी है। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन शुक्रवार को कोरी समाज से जुड़े लोग हापुड़ की जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जनपद हापुड़ में उनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा जिसका खामियाजा कोरी समाज को भुगतना पड़ रहा है। कोरी समाज के लोगों ने कहा कि जब तक जाति प्रमाण पत्र नहीं बन जाता वह धरने पर डटे रहेंगे। प्रदर्शन पर बैठे दिनेश ने कहा कि यदि उनकी मांगे पूरे नहीं होती तो वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
ज्ञात हो कि कोरी समाज ने एडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन दिया था और मांग पूरी ना होने पर अनशन की चेतावनी भी दी थी। कोरी समाज के लोग जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और मांग की कि कोरी समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनाया जाए। कोरी समाज के लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से वह जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। जाति प्रमाण पत्र के बिना छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही, सरकारी नौकरी भी नहीं मिल रही। ऐसे में मांग पूरी न होने से नाराज कोरी समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धरना प्रदर्शन में दुष्यंत कोरी, सुशील, दिनेश आदि ने शामिल हुए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























