
कूड़ा शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर पनप रहा है गुस्सा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा कूड़ा उठाने के नाम पर ₹50 रुपए प्रति घर प्रति माह वसूले जाने के प्रस्ताव पर नगर में विरोध पनपता ही जा रहा है और यह लावा बनकर फूट सकता है।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला अध्यक्ष अरुण गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गोयल आदि ने अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन देकर परिषद के प्रस्ताव का विरोध किया है और प्रस्ताव वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका अधिनियम में दिए गए सफाई आदि के कार्य भी पूरा नहीं कर रही है और सफाई का ठेका एक व्यक्ति को बिना टेंडर निकाले ही बार-बार दिया जा रहा है।
व्यापारियों ने कर लगाने के स्थान पर अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने की अपील की है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||



























