👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के गांव रामपुर में बुधवार को राजस्व टीम गांव के मध्य से गुजर रहे जनपदीय लिंक मार्ग की चौड़ाई की नपाई करने पहुंची तो गांव में हड़कंम मच गया।
गांव रामपुर के मध्य से एक जनपदीय लिंक मार्ग हापुड़ पुरानी चुंगी से दादरी, नोएडा तक जाता है। राजस्व रिकार्ड में इस मार्ग की चौड़ाई 100 फुट हैं, परंतु अतिक्रमण के कारण इस मार्ग की चौड़ाई घटकर कहीं-कहीं पर 60 से 80 फुट रह गई है। बताते हैं कि जनपदीय लिंक मार्ग पर हुए अतिक्रमण के कारण मार्ग की चौड़ाई घटी है। राजस्व टीम ने ऐसे भवनों को चिन्हित किया है, जो अतिक्रमण की चपेट में है। राजस्व टीम की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342






























