👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ हर वर्ष साफ-सफाई पर अच्छा खासा रुपया खर्च करती है लेकिन यह पैसा जाता कहां है इस पर एक प्रश्न लगा हुआ है? दरअसल हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर सड़क किनारे नालों में गंदगी का अंबार लगा है। जहां देखा जा सकता है कि नगर पालिका स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रही है। नगर पालिका हर वर्ष साफ-सफाई पर काफी रुपए खर्च करती है लेकिन साफ-सफाई कितना पालिका ध्यान देती है इसका जीता जागता उदाहरण यह नाला बता रहा है। जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























