👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव वैट मोड़ पर ग्रामीणों ने अडरपास की मांग को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव वैट के निकट से होकर जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से दर्जनों गांवों का रास्ता बंद हो जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास बनाया जाए। यह मार्ग बुलंदशहर की ओर जाता है और दर्जनों गांवों को जोड़ता है। अंडरपास न बनने से ग्रामीणों को करीब दो किलो मीटर की दूरी अधिक तय करनी होगी। साथ ही सिम्भावली शुगर मिल पर गन्ना डालने के लिए भी अधिक चलना होगा। इस मौके पर हाजी रहीस, बबलू, जाकिर, आसिफ आदि उपस्थित थे।
































