हापुड,सीमन (ehapurnews.com): दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ की छात्रा अनन्या सिंह पुत्री दिनेश कुमार व डॉ. रेणु देवी ने सी बी एस ई की 10वीं परीक्षा को 96% से उत्तीर्ण कर अपने विद्यालय व अपने माता पिता का नाम रोशन कर दिया है।दो वर्ष कोरोना काल में बिना किसी ट्यूशन आदि के ऑनलाइन कक्षाओं को मेहनत से करते हुए उसने यह परिणाम हासिल किया है। बता दें कि अनन्या सिंह की माता डॉ. रेणु एक सरकारी शिक्षिका हैं और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पूर्ण मनोयोग से पढ़ाती हैं।उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।इस उपलब्धि का पूरा श्रेय वह अपनी बेटी की मेहनत और अपने विद्यालय के बच्चों की दुआओं को देती है। अनन्या सिविल सर्विसेज जॉइन करना चाहती हैं।अनन्या भविष्य में सफल होकर बेटियों को पढ़ाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देना चाहती है।
I.I.E.M. ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्री, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक
























