
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा एक्सप्रेसवे के निकट बनेगा औद्योगिक गलियारा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से होकर मेरठ से प्रयागराज तक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के सन्निकट औद्योगिक गलियारे के निर्माण हेतु जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के तीन गांव से 79.0655 हेक्टेयर भूमिका अर्जन किया जाएगा।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार तहसील गढ़मुक्तेश्वर के गांव चूचावली से 32.3532 हेक्टेयर, गांव भैना सदरपुर से 46.2683 हेक्टेयर तथा गांव बहावपुर ठेरा से 4440 हैकटेयर भूमि यानि कि तीनों गांवों से कल 79.0655 हेक्टर भूमि का अर्जन किया जाएगा।
प्रस्तावित परियोजना का उद्देश्य सूबे में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, जनता को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास करना है।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447

























