
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन हर संभव कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में बैठकों का दौर भी जारी है। जनपद हापुड़ के थाना बाबू गढ़ क्षेत्र के ग्राम भमेडा में ग्रामीणों द्वारा आगामी त्यौहार होली एवं ईद के परिपेक्ष में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामवासियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने सम्बन्धी निर्देश दिए गए। मीटिंग के उपरांत सभी ग्राम वासियों द्वारा द्वारा होली मिलन समारोह किया गया जिसमे समस्त फूलों से होली खेली गई। बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और एकता की मिसाल कायम करते हुए त्यौहार मनाएं।
हापुड़: PPF, सेरेमिक कोटिंग, टेफलॉन कोटिंग आदि के लिए संपर्क करें: 9759684646
























