हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के शिवगढ़ी निवासी जगदीश ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए नौजवानों के खोए हुए बैग में रखे चार सोने के कंगन को लौटा दिया. इसके बाद जगदीश की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है. मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी जगदीश की दिल्ली रोड पर स्थित लक्ष्मी नारायण मार्केट में फोटो स्टेट लेमिनेशन की दुकान है जहां कुछ दिन पहले कुछ नौजवान पहुंचे और फोटोस्टेट कराने के बाद अपना सामान वहीं भूल गए. अगले दिन जब जगदीश की नजर बैग पर पड़ी तो वह उसे देखकर सोच में पड़ गए कि आखिरी यह किसका बैग है? शनिवार को बैंक स्वामी अपना बैग लेने के लिए दुकान पर पहुंचे जहां जगदीश ने खोया हुआ बैग वापस लौटा दिया जिसमें चार सोने के कंगन भी रखे हुए थे. इस दौरान नौजवानों ने दुकानदार का धन्यवाद अदा किया. इस दौरान पवन सरावा, धीरज कोरी, नीरज सैनी, नीरज मिस्त्री, अंकित, मयंक आदि उपस्थित रहे.

























