एक दर्जन से अधिक लोगों से भरा ऑटो सड़क पर पलटा, हाईवे पर बिखरी सवारियां











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक दर्जन से अधिक लोगों को रामपुर से गौतम बुद्ध नगर ले जा रहा एक थ्री व्हीलर शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया। सड़क हादसे के दौरान एक दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। यह खुला ऑटो डिवाइडर से टकरा गया जिसके चलते यह हादसा हुआ।
रामपुर की तहसील शाहबाद के गांव रेवड़ी कलां के दो परिवार गौतमबुद्ध नगर की एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं जो कि त्योहार मनाने के लिए रामपुर आए हुए थे। शुक्रवार को सभी खुले ऑटो में सवार होकर गौतमबुद्ध नगर लौट रहे थे। सुबह करीब 10:00 बजे जैसे ही ऑटो देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर पहुंचा तो चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया और वह पलट गया। ऑटो में एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। ऑटो के पलटते ही उसमें सवार लोग यहां-वहां हाईवे पर बिखर गए। गनीमत रही कि किसी अन्य वाहन की चपेट में कोई नहीं आया। सड़क हादसे के दौरान मिलाल, सपना प्रमोद, आदित्य, चंद्रवती, सुमन, हिमांशु, रूमा देवी आदि घायल हो गए।
दिवाली ऑफर: FIRST CRY पर 50% तक की छूट: 7409502502









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!