वझीलपुर में आजादी का अमृत महोत्सव शुरू
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पास के ग्राम वझीलपुर के प्राइमरी स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह में ” मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ किया गया ।इस कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक दुष्यंत कुमार, ग्राम सचिव जितेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान राजू सैनी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राधेश्याम यादव राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ग्राम प्रधान सहायक प्रेमचंद सैनी आदि गायत्री मंत्र का जाप कर व देशभक्ति के उद्घोष के साथ शपथ समारोह का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जला करके शपथ ली गई कि मैं शपथ लेता हूं कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊंगा ।मैं शपथ लेता हूं कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा मैं शपथ लेता हूं कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और उसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा मैं शपथ लेता हूं कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा । मैं शपथ लेता हूं कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य और दायित्वों का पालन करूंगा । मैं शपथ लेता हूं कि देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूंगा । इसके साथ में पांच-प्रण लिया गया जिसमें 1 विकसित भारत का लक्ष्य । 2 गुलामी के हर अंश से मुक्ति। 3 अपनी विरासत पर गर्व । 4 एकता और एकजुटता । 5 नागरिकों में कर्तव्य की भावना । विजन 2047 के लिए प्रधान मंत्री का उदाहरण मातृभूमि के लिए हमारा प्रत्येक दिन समय का प्रत्येक क्षण और जीवन का प्रत्येक कण स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी इसके बारे में शपथ ली और कलश के अंदर सभी ने एक एक मुट्ठी मिट्टी अर्पण की इस अवसर पर निरंजन कुमार, नकुल त्यागी, कुसुम,लक्ष्मी, विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका व छात्राओं व छात्रों मौजूद रहे।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























