
हापुड़ नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में हंगामे के दौरान 30 करोड़ के प्रस्ताव हुए पास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की सोमवार को आयोजित हुई बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच करीब 30 करोड़ के प्रस्ताव पास हुए। 144 प्रस्तावों को हरी झंडी मिली जिससे शहरी क्षेत्र का विकास होगा। इसके साथ ही 40,000 भवनों पर जून 2024 के शासन आदेश के अनुसार नया टैक्स लगाने और पालिका की सीमा विस्तार का प्रस्ताव भी पास हुआ है। साथ ही करीब 210 से अधिक सड़कों, नाला व नाली निर्माण के पुराने प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।
टैक्स के लिए 2 जून 2024 के शासनादेश के अनुसार भवनों पर ढाई प्रतिशत जल कर घटेगा जबकि चार प्रतिशत गृह कर बढ़ जाएगा। वहीं अनावासीय भवन स्वामियों को आवासीय का चार गुना टैक्स नहीं देना पड़ेगा। पुराने बकाया पर 12% ब्याज भी नहीं लिया जाएगा। पालिका की सीमा में ततारपुर औद्योगिक क्षेत्र सहित 22 गांव को शामिल करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई है।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158
































