हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी के चुनाव में एक बार फिर संशोधन हुआ है। संशोधन के अनुसार 7 सितंबर यानी आज से 12 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे, 16 को मतदान और 17 सितंबर को मतगणना होगी।
चुनाव अधिकारी अताउल रहमान खान एडवोकेट ने बताया कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के द्वितीय पत्र और एल्डर कमेटी हापुड़ बार एसोसिएशन के निर्देशानुसार पुनः संशोधित चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई है। आज यानी 7 सितंबर से 12 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 14 सितंबर को नाम वापसी, 15 सितंबर को टेंडर मत, 16 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान और 17 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू होगी।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606































