हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न स्थानों पर बाबा साहेब की जयंती धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव टिगरी में ग्रामीणों ने गुरुवार को डॉ बी आर अम्बेडकर की 131 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाए। इस दौरान सभी ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।
बता दें कि बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ-सफाई ग्रामीणों ने की जिसके बाद विशेष रुप से प्रतिमा को सजाया गया और माल्यार्पण किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें 14 अप्रैल का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों का पूरा देश अनुसरण करता है।
संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं
🔊 Listen to this संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की फरियाद सुनी…
Read more






















