हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): हापुड़ के एस एस वी इंटर कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु एक नई पहल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई जिसके अंतर्गत बेसिक के शिक्षिकाओं ने हस्त निर्मित स्लोगन्स व पोस्टर्स से एक पूरा स्टाल स्वीप केंद्र सजाया गया। स्टाल के बाहर बनाई गई रंगोली सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। इस स्वीप केंद्र की जिलाधिकारी अनुज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने भूरि भूरि प्रशंसा की तथा सभी शिक्षकों की इस कार्य हेतु सराहना की।साथ ही साथ वहाँ अवस्थित हस्ताक्षर अभियान पर भी सभी अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इस स्वीप टीम को एस आर जी भारत शर्मा ,ए आर पी मीनाक्षी शर्मा,मोनिका राठी,भावना शर्मा,रेणु देवी,बुशरा सिद्दकी,शीतल सैनी व प्रतिभा रानी द्वारा व्यवस्थित किया गया।

























