हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिम्बर व्यवसायी संजय कृपाल को आजीवन सहयोग निधि का क्षेत्रीय संयोजक एवं उद्यमी अमन गुप्ता को आजीवन सहयोग निधि का जिला संयोजक मनोनीत किए जाने पर शनिवार को दी चैबर ऑफ कॉमर्स हापुड़ में आयोजित समारोह में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल हापुड़ के अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी ने कहा कि व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय कृपाल एवं व्यापार मंडल के महामंत्री अमन गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी ने जो दायित्व दिया हैं, उससे व्यापारी वर्ग का सम्मान बढ़ा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का व्यापार मंडल की तरफ से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।
श्री संजय कृपाल ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व दिया है, मैं उसका पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। उद्यमी अमन गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509






























