
दो पहिया वाहन चलाते समय जरूर ढके कान, वरना हो सकता है बहरापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोग मजबूरन सड़कों पर उतर रहे हैं। वहीं विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि यदि आप दो पहिया वाहन चलाते हैं तो ऐसे में कान ढक्कर चलें। अन्यथा बिना कान ढके दो पहिया वाहन चलाना बहरेपन का कारण बन सकता है। ठंडी हवा के कारण कानों में सुनाई देने की समस्या तक पैदा हो सकती है। समय पर उपचार न मिलने पर बहरेपन का कारण बन सकता है। इस संबंध में गुरुवार को जिला आपदा प्रबंधन द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिला आपदा विशेषज्ञ गजेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या तेज हवा के प्रभाव से होती है जिससे कानों में खून का प्रभाव प्रभावित हो जाता है। ठंडी हवा नाक और कान के रास्ते शरीर में प्रवेश करती है जिससे सर्दी, जुखाम अन्य बीमारियां हो सकती है। साथ ही सुनाई पड़ना बंद हो सकता है। कान के अंदर काक्लियर धमनी ठंड में तेज हवा लगने से सिकुड़ने लगती है। ऐसे में कान का न्यूरो एपीथिलियम खराब होता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि बाइक चलाते समय हेलमेट पहने और कान जरूर ढके।
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012





























