👁 0 views Views
शिक्षा के साथ योग भी जरूरी
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड के तत्वावधान में मोदीनगर नगर रोड पर संचालित मीराबाई सिलाई केंद्र पर बालिकाएं निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। सभासद ज्योति सिंह ने बुधवार को सेवा केंद्र पर पहुंच कर केंद्र की व्यवस्थाओं को देखा और बालिकाओ को योग कराये और कहा कि सिलाई प्रशिक्षण के साथ- साथ बालिकाए नियमित योग भी करें, इससे शरीर स्वस्थ रहेगा। मातृमडल सेवा भारती की जिलाध्यक्ष शशी गोयल ने कहा कि सेवा भारती बालिकाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार के केंद्र चला रही है, भूपेंद्र सिंह, नरेश मिश्रा, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























