👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अफगान संकट और अमेरिका में सूखे के कारण बादाम व अन्य मेवों में आ रहे उछाल से हापुड़ भी अछूता नहीं रहा है। हापुड़ में बादाम गिरी के दाम गत एक पखवाड़ा में करीब दो गुना हो गए है।
भारत में करीब 80 प्रतिशत बादाम अमेरिका के कैलिफोर्निया से आयात किया जाता है और बादाम हापुड़ में सर्वाधिक रुप से बिकता है। हापुड़ में इस बादाम गिरी के दाम एक पखवाड़ा पहले 550 रुपए थे जो उछाला खा कर 1100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए फिलहाल भाव 900 रुपए बताया गया है। बादाम गिरी में उछाल का मुख्य कारण अमेरिका में सूखे के कारण बादाम का उत्पादन कम होना बताया जा रहा है।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099



























